फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डेढ़ साल पहले गायब विवाहिता प्रेमी के साथ दिल्ली में मिली, महिला ने प्रेमी से कर ली शादी

Mon, 16 Feb 2026 08:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महिला की शादी साल 2024 में परिजनों ने हरियाणा के अनिल से की थी। प्रेमी से शादी होने पर परिजनों का कहना है अब महिला से उन लोगों का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन से लापता हुई विवाहिता दिल्ली में प्रेमी के साथ मिली। महिला का दावा है कि उसने प्रेमी से शादी कर ली है। उधर, परिजनों ने कहा कि अब महिला से उनका कोई संबंध नहीं है। बांदा के मटोंध की रहने वाली महिला की शादी साल 2024 में परिजनों ने हरियाणा के अनिल से की थी।
विज्ञापन


महिला शादी से खुश नहीं थी। अनिल ने बीते तीन मार्च को जीआरपी थाने में सूचना दी कि वह पत्नी के साथ बांदा से पैसेंजर ट्रेन से झांसी पहुंचा था। 26 फरवरी को ट्रेन बदलकर उसे हरियाणा जाना था। प्लेटफार्म पर उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की थी। सुराग न लगने पर मामला फाइलों में कैद हो गया। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र मिश्रा ने गुमशुदगी के मामलों की छानबीन के दौरान नए सिरे से टीमों का गठन कर तलाश शुरू कराई। टीमों ने सप्ताह भर के अंदर महिला की लोकेशन के आधार पर उसे दिल्ली पहुंचकर बरामद कर दिया। पूछताछ में महिला ने शादी कर लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें