फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डेढ़ साल की बच्ची के साथ ट्रेन में जा रही विवाहिता ने तोड़ा दम, फरीदाबाद से लौट रही थी

Wed, 24 Sep 2025 08:25 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पति के पास चिरगांव के मोड़ई गांव लौट रही लक्ष्मी राजपूत (25) पत्नी साेनू की ट्रेन में मौत हो गई। वह पलवल (फरीदाबाद) से गांव लौट रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ पति के पास चिरगांव के मोड़ई गांव लौट रही लक्ष्मी राजपूत (25) पत्नी साेनू की ट्रेन में मौत हो गई। वह पलवल (फरीदाबाद) से गांव लौट रही थी। मंगलवार दोपहर ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंचने पर डॉक्टर बुलाए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी के साथ उसका पति सोनू पलवल में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। दंपती को डेढ़ साल की बेटी सारिका भी है। करीब छह महीने पहले सोनू का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। नाराज होकर सोनू चिरगांव लौट आया। लक्ष्मी पलवल में बच्ची के साथ अकेली रहती थी। कुछ दिनों पहले सोनू ने फोन कर उसे गांव आने के लिए कहा था। लक्ष्मी को लेने उसके पिता राकेश गए थे। पिता के साथ वह झांसी आ रही थी। परिजनों का कहना है कि रास्ते में अचानक लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ गई। पिता को परेशान देख सहयात्रियों ने रेल कंट्रोल रूम में सूचना दी। ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर डॉक्टर भी मौके पर आए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी। परिजन उसके जहर निगलने की आशंका भी जाहिर कर रहे, लेकिन इसके पीछे की वजह से अनभिज्ञता जताई।

मां की मौत के बाद से उसकी डेढ़ साल की बिटिया रो-रोकर बेहाल हो उठी। निरीक्षक संतोष अवस्थी का कहना है कि बीमारी की वजह से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जहर निगलने की बात साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें