फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: क्रशर की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत छह की मौत, कई घायल

Sat, 04 Jan 2020 10:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो,  झांसी
विज्ञापन
झांसी में मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी में शनिवार की दोपहर को करीब बारह बजे बरुआसागर क्षेत्र में लक्ष्मणपुरा गांव के एक स्टोन क्रशर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो महिला मजदूर, एक साल की बच्ची समेत छह की मौत हो गई। जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। इस संबंध में क्रशर मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


झांसी मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर लक्ष्मणपुरा गांव में स्थित कैलाश स्टोन क्रशर पर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। क्रशर पर ही झोपड़ी बनाकर मजदूर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। शनिवार की दोपहर को क्रशर के प्लाट पर दीवार बनाने में करीब बीस मजदूर लगे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे पंद्रह मजदूर दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

करीब 40 मिनट में एक-एक करके सभी को निकाल लिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को झांसी के मेडिकल कालेज में लाया गया। जहां  झांसी के थाना बड़ागांव के पारीछा स्थित लिथौरा गांव निवासी कमलेश अहिरवार (34), थाना टहरौली के बमनुवां गांव निवासी सुनीता (32) पत्नी भरत अहरवार, उसकी एक साल की बेटी पूजा उर्फ दामिनी,  सुखलाल सिंह (36),  उमा (30) व मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव नौगुवां निवासी रहीस (32) को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, टहरौली (झांसी) निवासी लाल सिंह (30), टीकमगढ़ निवासी मातादीन (32), टहरौली के बंका पहाड़ी निवासी बृजेश (34), बरुआसागर के धवार गांव निवासी श्रीराम (38), टीकमगढ़ निवासी सचिन (35), टहरौली निवासी रामकुमार (40) व रामढकेली (40) घायल हो गए। खबर मिलते ही आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत तमाम अफसरों मेडिकल कालेज पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें