फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला से पर्स लूटने वाले को पांच साल की सजा, बाइक पर सवार होकर की थी वारदात

Sat, 27 Sep 2025 09:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लुटेरे को भागते देख काजोल ने उसका बाइक नंबर याद कर लिया था और पुलिस को बताया था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अमित साहू उर्फ रबूदे निवासी सिनोनिया फाटक घसरपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल पहले महिला से पर्स लूटने में दोषी को दस्यु प्रभावित क्षेत्र के न्यायाधीश ने पांच साल के कठोर का कारावास की सजा सुनाने के साथ 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन


बरुआसागर की रहने वाली काजोल सोनी ने दो अप्रैल 2022 को बरुआसागर थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह एक अप्रैल को रुपये निकालने के लिए बस स्टैंड रोड स्थित एटीएम जा रही थी। वह हाथ में पर्स लिए थी। इसी दौरान पार्वती मंडपम के पास बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर भाग खड़ा हुआ था। पर्स में मोबाईल, 590 रुपये और कागजात रखे थे।

लुटेरे को भागते देख काजोल ने उसका बाइक नंबर याद कर लिया था और पुलिस को बताया था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अमित साहू उर्फ रबूदे निवासी सिनोनिया फाटक घसरपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल और रुपये आदि बरामद कर लिए। पुलिस ने कोर्ट में सबूत पेश किए और उसके आधार पर उसे पांच साल की कैद और 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें