फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मासूम से दरिंदगी करने वाला भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आठ माह से पड़ोस में रह रहा था आरोपी

Sat, 11 Jul 2026 09:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी हाथी दिखाने के बहाने मासूम को अपने साथ लेकर गया और पास की एक गली में खड़ी कार की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हाल में छोड़कर भाग गया था।
 
विज्ञापन
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी मोनू सिकरवार को सीपरी बाजार पुलिस ने शनिवार को पाक्सो कोर्ट के सम्मुख पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज। उधर, पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया। उसका भी बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी मोनू सिकरवार मूल रूप से गुना (मध्य प्रदेश) के सिरसी निहाल देवी इलाके का रहने वाला है। वह पिछले करीब आठ माह से पीड़िता के मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहता था। अपने साथ एक युवती को भी आरोपी यहां लेकर आया था। बता दें, 7 जुलाई को आरोपी हाथी दिखाने के बहाने पीड़िता को अपने साथ लेकर गया और पास की एक गली में खड़ी कार की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान से लथपथ हाल में आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को आरोपी दोबारा से पीड़िता के घर के पास घूमता दिखा। यह देखकर पीड़िता डर गई। उसके रोने और बिलखने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मोहल्ले के लोगों ने भी आरोपी की पिटाई की थी। महिलाओं ने उस पर थूकते हुए चप्पलों से पिटाई की। सीओ सिटी के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें