फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दिल्ली से आकर जुए में गवां बैठा 30 हजार, जहर निगलकर दी जान, परिजन बोले- सूदखोर भी कर रहे थे परेशान

Sat, 01 Aug 2026 09:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने बताया डेढ़ महीने के बाद छुट्टी पर 20 जुलाई को गांव आया था। यहां आने के बाद वह सट्टेबाजी और जुआ खेलने लगा था। 
विज्ञापन
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुआ एवं सट्टा में करीब 30 हजार रुपये गंवाने के बाद चिरगांव के सिमथरी गांव निवासी रामू (30) पुत्र राम प्रकाश पांचाल ने जहर निगल लिया। यह रकम उसने गांव के ही सूदखोर से उधार ली थी। अचेत हाल में रामू को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सिमथरी गांव का रहने वाला रामू दो भाईयों में सबसे बड़ा था। पांच साल पहले उसकी शादी पड़ोस के गांव में रहने वाली आरती से हुई थी। दंपती को चार साल का बेटा अंकित है। जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली में रहकर फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया डेढ़ महीने के बाद छुट्टी पर 20 जुलाई को गांव आया था। यहां आने के बाद वह सट्टेबाजी और जुआ खेलने लगा। पिता रामप्रकाश के मुताबिक शुरू में वह पांच हजार रुपये हार गया। गांव के सूदखोरों से 30 हजार रुपए कर्ज ले लिया। यह रकम भी वह जुआ एवं सट्टे में हार गया। उसके रकम हारने के बाद सूदखोर रुपये मांगने लगे। मोटी रकम हार जाने से रामू परेशान रहने लगा। बृहस्पतिवार शाम उसने जहर निगल लिया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई हालांकि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें