फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेडशीट के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान, बच्चों के साथ 15 दिन पहले मायके चली गई थी पत्नी

Thu, 25 Sep 2025 08:56 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वसीम सबके साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसी बीच उसने बेडशीट के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ घंटे बाद उसकी भाभी वसीम को फंदे से लटका देख चीख उठी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के छंगेपुरा इलाके के फूलबाग मोहल्ला निवासी वसीम अहमद (40) ने बेडशीट के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन


फूलबाग निवासी वसीम पुराने टायर खरीदकर बेचने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था। इस वजह से परिवार के लोग परेशान रहते थे। अक्सर कलह होती थी। नशा करने से रोकने पर पत्नी से विवाद होता था। नाराज होकर पत्नी 15 दिन पहले बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मंगलवार शाम दुकान बंद कर वसीम घर आया। सबके साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसी बीच उसने बेडशीट के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ घंटे बाद उसकी भाभी वसीम को फंदे से लटका देख चीख उठी।

देर-रात वसीम को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसीम की 13 साल की बेटी आलिया समेत 10 साल का बेटा हैदर है। निरीक्षक राजेश पाल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें