महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डीआईजी ने पुलिस फोर्स के साथ नर्सिंग होम के एजेंटों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
मेडिकल कॉलेज से मरीजों को नर्सिंग होम ले जाने का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया।
शनिवार को डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। इस दौरान छह संदिग्ध लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। डीआईजी ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें कोई भी नर्सिंग होम का एजेंट मिलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा जिस भी नर्सिंग होम का नाम इस रैकेट में सामने आता तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।