फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज में डीआईजी ने की छापेमारी, छह गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शनिवार को डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। इस दौरान छह संदिग्ध लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। डीआईजी ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डीआईजी ने पुलिस फोर्स के साथ नर्सिंग होम के एजेंटों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से मरीजों को नर्सिंग होम ले जाने का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। 

शनिवार को डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। इस दौरान छह संदिग्ध लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। डीआईजी ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें कोई भी नर्सिंग होम का एजेंट मिलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा जिस भी नर्सिंग होम का नाम इस रैकेट में सामने आता तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें