फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-लखनऊ मेमू अगले 82 दिन कानपुर तक जाएगी

Thu, 25 Jun 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर रेलवे में लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ओएचई कार्य के चलते अगले 82 दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। झांसी-लखनऊ व लखनऊ-झांसी मेमूू कानपुर से संचालित होगी। जबकि कानपुर-लखनऊ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरौनी मेल को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर 24 जून से 13 सितंबर तक झांसी-लखनऊ व लखनऊ-झांसी मेमू लखनऊ नहीं जाएगी। बल्कि झांसी से कानपुर के बीच संचालित होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ अप और डाउन लखनऊ चारबाग की जगह लखनऊ जंक्शन से संचालित होगी। ग्वालियर-बरौनी अप और डाउन 24 जून से 10 जुलाई तक मानकनगर, ऐशबाग, मलहौर से होकर चलेगी। यह गाड़ी लखनऊ में ठहराव न लेकर एशवाग, बादशाह नगर में रुकेगी। इसी प्रकार गोरखपुर-पनवेल अप और डाउन, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, गोरखपुर-बांद्रा सहित अन्य गाड़ियां लखनऊ न रुककर परिवर्तित मार्ग से होकर निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें