फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 को, शामिल होंगे 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी

Wed, 20 May 2026 01:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की। बताया कि परीक्षा 21 मई को होगी। इसमें 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कहा कि कि केंद्र अधीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए जनपदीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। जिससे परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो। जिन जनपदों में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने को कहा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने बताया कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए 4,44,958 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्ष 2025 में 3,44,546 एवं वर्ष 2024 में 2,23,384 आवेदन प्राप्त हुए थे। बताया कि परीक्षा प्रदेश के 72 जनपदों के 1011 परीक्षा केंदों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें