फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 30 Jun 2026 08:47 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मऊरानीपुर के अधिवक्ताओं व प्रबुद्धजनों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राम मंदिर में हुई चोरी की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता व प्रबुद्धजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चंदे की कथित चोरी व भूमि खरीद में हुए कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए मंगलवार को मऊरानीपुर के अधिवक्ताओं व प्रबुद्धजनों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग को लेकर सौंपे गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंदिर के चंदे, चढ़ावे की राशि व आभूषणों में बड़े स्तर पर कथित तौर पर गड़बड़ी की गई है। इस कारण देश-विदेशी के करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र सोनी के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में बृजकिशोर कुशवाहा, कौशलेंद्र चौधरी, प्रवीण कुमार सोनी, हेमंत राज श्रीवास्तव, धीरज दीक्षित, संजीव चक्रवर्ती, ओपी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें