फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हंसारी में चार घंटे तक चली भूमि की पैमाइश, पार्षद बोले- किसी नतीजे पर नहीं पहुंची टीम

Sat, 22 Aug 2026 08:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नाला पाटकर आठ से दस मकान बनाने और फाइल गायब होने की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। करीब चार घंटे तक टीम जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसारी की एक कॉलोनी में नाला पाटकर आठ से दस मकान बनाने और फाइल गायब होने की शिकायत पर नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। करीब चार घंटे तक टीम जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद राखी सिंह परिहार की ओर से नाला पाटकर कब्जा करने की शिकायत नगर निगम में की गई है। पार्षद के मुताबिक बीते 10 अगस्त को नगर निगम और राजस्व विभाग की ओर से किए गए संयुक्त पैमाइश कराई जा चुकी है। इसमें आठ-दस मकानों नाले को पाटकर बनाने की पुष्टि हो चुकी है। इस पर भवनों पर निशान भी टीम ने लगवाए थे, जिसे कुछ लोगों ने बाद में मिटा दिए। आरोप लगाया कि संपत्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कई फाइलें इसी प्रकरण से जुड़ी गायब करवा दी गई हैं। नगर आयुक्त से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।

वहीं, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शाम चार बजे तक जांच-पड़ताल चली। पार्षद का कहना है कि टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और दोबारा नाप की बात कहकर चली गई। इस मामले में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें