फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-खजुराहो हाईवे पर अन्ना गोवंशों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर अन्ना गोवंश विचरण करते रहते हैं। इस कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में अन्ना जानवर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। विशेषकर रात्रि के समय काले रंग के जानवर दोपहिया वाहन सवारों से अचानक टकरा जाते हैं। इससे लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटोरिया ने शासन-प्रशासन से इस स्थिति पर लगाम लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें