फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: केतन ने मेजर ध्यानचंद की विरासत को आगे बढ़ाया, एशिया कप में कजाकिस्तान के खिलाफ जड़ी हैट्रिक

Sat, 30 May 2026 11:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा इतना जबरदस्त रहा कि कजाकिस्तान की टीम गोल बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। केतन के शानदार प्रदर्शन से झांसी में खेल प्रेमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
मैच में गोल करते केतन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के काकामिगाहारा में चल रहे अंडर-18 मेन्स हॉकी एशिया कप में भारत ने अपने पहले ही मैच में ऐसा तूफानी खेल दिखाया कि कजाकिस्तान की टीम पूरी तरह बिखर गई। भारतीय टीम ने 13-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए। इस जीत के सबसे बड़े हीरो झांसी के 14 वर्षीय केतन कुशवाहा रहे। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार हैट्रिक जड़ी।
विज्ञापन


कप्तान केतन ने मैच में अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन ड्रिब्लिंग और सटीक फिनिशिंग से विरोधी टीम को उलझाए रखा। तीसरे क्वार्टर में उन्होंने लगातार दो गोल दागे और फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक पूरी कर ली। केतन के इस विस्फोटक प्रदर्शन से भारत तीसरे क्वार्टर तक ही 11-0 की अजेय बढ़त बना चुका था। पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा इतना जबरदस्त रहा कि कजाकिस्तान की टीम गोल बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आई।

झांसी के इस लाल ने एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में अपनी चमक बिखेरते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। केतन के शानदार प्रदर्शन से झांसी में खेल प्रेमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें