फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर लगा जाम, फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़ागांव/झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे की एक लेन की मरम्मत की जा रही है। इसके चलते दोनों ओर के वाहनों को दिन में एक ही लेन से निकाला जा रहा है। इससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार की दोपहर में भी यहां दो घंटे जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा कानपुर-झांसी हाईवे की मरम्मत कराई जा रही है। इससे झांसी और कानपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को सड़क के दूसरी ओर से ही निकाला जा रहा है। दिन में यही व्यवस्था रहती है। वाहनों के आमने-सामने आ जाने पर अक्सर जाम लग जाता है। शनिवार दोपहर तकरीबन दो बजे बड़ागांव के पास जाम लग गया। तकरीबन दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर ट्रक, बस, कार व अन्य वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। बड़ागांव थाना पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ गई। बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में दोनोें ओर की सड़कें खोल दी जाती हैं। हाईवे की लगातार निगरानी की जा रही है। जाम लगने पर तत्काल खुलवा दिया जाता है। वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सुनील जैन ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम अंतिम दौर में है। दो-तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें