फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: न्यायिक अधिकारी को दी फोन पर अपहरण की धमकी, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jul 2026 09:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मोबाइल फोन पर अपहरण की धमकी देने के मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अरुण कुमार को मोबाइल फोन पर अपहरण की धमकी देने के मामले में सीपरी बाजार थाने में बृजपाल सिंह नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की सुबह 9:43 बजे बृजपाल सिंह नामक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर धमकाते हुए कहा कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में आदेश उसके पक्ष में नहीं किया गया तो राजस्थान से बदमाश बुलाकर अपहरण करा दिया जाएगा। उन्होंने इसे न्यायालय के विचाराधीन प्रकरण को प्रभावित करने और न्यायिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास बताया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें