फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गेहूं, चावल के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा भी, गोदाम में पहुंचा अनाज, जल्द होगा वितरण

Mon, 09 Mar 2026 02:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लोगों की सेहत ठीक रहे, खाने के लिए उन्हें मोटा अनाज मिले, इसका ध्यान रखा गया है। इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजरा दोनों दिए जाएंगे। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
मोटा अनाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन उपभोक्ताओं को इस बार सरकार ने गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजार बांटने का भी निर्णय लिया है। हालांकि, अभी इसकी तिथि नहीं आई है लेकिन जल्द ही वितरण शुरू होगा। गोदाम में अनाज आ चुका है।
विज्ञापन


लोगों की सेहत ठीक रहे, खाने के लिए उन्हें मोटा अनाज मिले, इसका ध्यान रखा गया है। इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजरा दोनों दिए जाएंगे। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

45 हजार से ज्यादा हैं अंत्योदय कार्डधारक
अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार प्रति परिवार 10 किलोग्राम बाजरा, 11 किलोग्राम चावल और 14 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी के प्रति सदस्य को 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 2 किलो ज्वार या बाजार का वितरण होगा। अंत्योदय कार्ड वालों को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है। सहायक आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार त्रिवेदी का कहना है कि इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार बाजरा भी उपभोक्ताओं को बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें