समयबद्ध ट्रेनों के संचालन के लिए झांसी मंडल ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। 26 अगस्त को 147 में 143 ट्रेनें समय से चलीं, जो कि 97.28 प्रतिशत रही। इससे पहले यह रिकार्ड 18 अगस्त को टूटा था। यहां समय से चलने वाली ट्रेनों का प्रतिशत 95.83 था।
विज्ञापन
झांसी मंडल में मंडल रेलवे प्रबंधक दीपक सिन्हा ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जो ट्रेनों के समय पर संचालन के लिए निगरानी कर रहे थे। प्रयास था कि प्लेटफार्म पर आने वाली सभी ट्रेनें सही समय पर आएं और गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएं। ऐसे में 26 अगस्त को 147 में से 143 ट्रेनें समय पर रवाना हुईं।