फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पांच हजार करोड़ से तीन साल में बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, 27 दिन में जमीन खरीद पूरी करने का लक्ष्य

Fri, 19 Jun 2026 09:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यह एक्सप्रेसवे झांसी, जालौन और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इसके जरिए झांसी सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएगी, जिससे दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पूर्वांचल की ओर आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 106.3 किलोमीटर लंबे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की रूपरेखा फाइनल कर दी है। छह लेन (भविष्य में आठ लेन) वाले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दो पैकेज में विकसित किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5,001.74 करोड़ रुपये है, जबकि प्रति किलोमीटर लागत करीब 47.05 करोड़ रुपये बैठेगी। पहला पैकेज 50 किमी का और दूसरा 56.3 किमी का होगा। परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास क्षेत्र (बीडा) से बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
विज्ञापन



यूपीडा द्वारा मांगी गई निविदा दस्तावेजों के अनुसार पहला पैकेज जालौन जिले के फूलपुरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चेनज 170+300 से शुरू होकर झांसी जिले के पिपरा गांव तक जाएगा। इसकी लंबाई 50 किलोमीटर और अनुमानित लागत 2,262.28 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरा पैकेज 56.3 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 2,739.46 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
दोनों पैकेजों की लागत को जोड़ें तो एक्सप्रेसवे की कुल अनुमानित लागत 5,001.74 करोड़ रुपये बैठती है। इस आधार पर परियोजना की प्रति किलोमीटर लागत लगभग 47.05 करोड़ रुपये आती है। यह एक्सप्रेसवे झांसी, जालौन और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इसके जरिए झांसी सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएगी, जिससे दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पूर्वांचल की ओर आवागमन आसान होगा। यह परियोजना बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) और रक्षा औद्योगिक गलियारे (डिफेंस कॉरिडोर) को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


63 गांवों को किया गया चिन्हित
पिछले वर्ष ड्रोन सर्वे के दौरान प्रस्तावित मार्ग से जुड़े 63 गांवों को चिन्हित किया गया था। यह परियोजना औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, कृषि उत्पादों के परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार होगी।

लागत में दूसरे नंबर पर
प्रति किलोमीटर लागत के हिसाब से यूपी के प्रमुख एक्सप्रेसवे में झांसी लिंक का स्थान तीसरा है। पहले नंबर पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे है। 91.35 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे के प्रति किलोमीटर की लागत करीब 64 करोड़ रुपये है। वहीं झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का एक किलोमीटर रास्ता तैयार करने में लगभग 47 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के प्रति किलोमीटर लागत 33.9 करोड़, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की लगभग 50 करोड़ रुपये है। झांसी लिंक एक्सप्रेसवे प्रति किलोमीटर लागत के लिहाज से उत्तर प्रदेश के महंगे एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में शामिल होगा।
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें