फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जेडीए ने सील किए आठ नामी कोचिंग संस्थान, चल रहे थे नियमों के विपरीत, कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप

Thu, 25 Jun 2026 11:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जेडीए ने नियमों के विपरीत चल रहे आठ बड़े कोचिंग संस्थान सील कर दिए। उधर, जेडीए एवं अग्निशमन विभाग की ओर से चेकिंग अभियान से सहमे तमाम कोचिंग संचालकों ने मंगलवार को कोचिंग नहीं खोली।
विज्ञापन
काेचिंग संस्थान पर मौजूद जेडीए कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद नींद से जागे झांसी विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बिना नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तबाड़तोड़ अभियान चलाते हुए आठ बड़े कोचिंग संस्थान सील कर दिए। उधर, जेडीए एवं अग्निशमन विभाग की ओर से चेकिंग अभियान से सहमे तमाम कोचिंग संचालकों ने मंगलवार को कोचिंग नहीं खोली।
विज्ञापन


जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दस्ते ने अभियान चलाते हुए सीपरी बाजार स्थित कुमार्स आईएएस, इलाइट चौराहा स्थित केजीएन स्टडी सेंटर, सिविल लाइंस स्थित विद्यापीठ कोचिंग क्लासेज, पंचकुइयां चौराहा स्थित कॉमर्स क्लासेज, आतियां ताल स्थित एकलव्य क्लासेज एवं मोशन क्लासेज, जीवनशाह तिराहा के पास स्थित महिंद्रा क्लासेज एवं चित्रा रोड पर स्थित आकाश कोचिंग को सील कर दिया गया। इन सभी कोचिंग संस्थान भवन उपविधि के विपरीत चलते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें