फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी जन महोत्सव का शानदार आगाज

Mon, 28 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी जन महोत्सव- 2015-16 ‘परंपरा’ का रविवार को धमाकेदार आगाज हुआ। बुंदेलखंड की संस्कृति से सराबोर मंच पर कलाकारों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। सितार व पखावज की सुमधुर धुनों की जुगलबंदी हुई, तो कन्हैया मयूर बन गोपियों संग नाचे। कॉमेडी कलाकारों ने हंसी के गुब्बारे छोड़ दर्शकों खूब हंसाया। बैंड पर आधुनिक संगीत की स्वर लहरियां गूंजीं।
विज्ञापन


झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच दो साल बाद एक बार फिर गुलजार हुआ। महोत्सव का विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ व बसपा नेत्री अनुराधा शर्मा समेत कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजीव राय व अध्यक्ष मुकुंद मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

तदुपरांत, मंच पर पहली प्रस्तुति गीतांजलि ग्रुप, मुंबई की हुई। गीतांजली शर्मा की अगुवाई में ग्यारह कलाकारों की टीम ने मंच को बृज के रंगों से सराबोर कर दिया। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से बृज वंदना प्रस्तुत की। कृष्ण ने गोपियों संग रास रचाई व फूलों की होली हुई। इस दौरान ‘फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर’ व ‘आज बृज में होली रे रसिया’ गीतों की धूम रही। कलाकारों ने बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली की झलक भी प्रस्तुति की।
विज्ञापन


इसके बाद मंच बुंदेली कलाकारों ने संभाला। पहले पं. परशुराम पाठक व पं. सरजू शरण पाठक ने पखावज व सितार की जुगलबंदी प्रस्तुत की। उन्होंने राग मालकोंश, झपताल व रागधानी की धुनें छेड़ीं। इसके अलावा गौरीशंकर, चंदा, गोरेलाल व साथी आदि कलाकारों न विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। पन्नालाल असर के निर्देशन में रामकुमार प्रजापति व साथियों धुबियाई की लोक नृत्य व गीतों के जरिये प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस दौरान गौरव शर्मा व राजू ने दर्शकों को हंसाया। रागा बैंड व रेवल्यूशन डांस एकेडमी की कलाकारों ने भी खूब समां बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें