फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन में झांसी फिसड्डी, प्रदेश में 44वां नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन में झांसी फिसड्डी, प्रदेश में 44 वां नंबर
विज्ञापन

झांसी। 45 से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में झांसी फिसड्डी है। 75 जिलों में झांसी का 44वां स्थान है। मंडल के ललितपुर जिले का इसके बाद नंबर आता है। एनएचएम के मिशन निदेशक भी मंडल के दोनों जिलों की टीकाकरण प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। अब टीकाकरण की कमान सीधे मंडलायुक्त ने संभाल ली है। डीएम रहते हुए उन्होंने गाजियाबाद को प्रदेश के टॉप पांच जिलों में पहुंचाया है। अब उन्होंने चुनाव तर्ज पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।
एनएचएम मिशन निदेशक द्वारा 45 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में झांसी समेत मंडल के जिलों की उपलब्धि संतोष जनक न पाए जाने पर कमिश्नर अजय शंकर पांडे ने इसकी गहन समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि कोविड से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है। वर्तमान में जो कार्य चल रहा है, उसे नई रणनीति के अनुसार चलाने की जरूरत है। टीकाकरण को चुनाव प्रबंधन की तर्ज पर चलाया जाए। निर्देश दिए कि कोविड टीकाकरण के प्रसार व निगरानी के लिए जोन और सेक्टर निर्धारित करते हुए इनमें टीकाकरण के दैनिक, साप्ताहिक लक्ष्य तय किए जाएं। टीकाकरण के कार्य में राजस्व विभाग की सक्रिय भागीदारी के लिए लेखपालों को भी लक्ष्य आवंटित किए जाए, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें। बूथ लेवल ऑफिसर के पास 45 से अधिक उम्र के लोगों की सूची होती है। इस सूची के आधार पर ड्यूटी लिस्ट तैयार की जाए। एक-एक व्यक्ति, घर से संपर्क कर बचे हुए लोगों को टीका लगवाएं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए सकारात्मक वातावरण के लिए कोटेदारों और प्रधानों का भी सहयोग लिया जाए। मंडल स्तर पर रोज फीडबैक के लिए एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है टीकाकरण प्रतिशत
- जालौन 37 फीसदी
- झांसी 25 फीसदी
- ललितपुर 25 फीसदी
बुंदेलखंड में महोबा टॉप पर, चित्रकूट सबसे पीछे
45 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण मामले में बुंदेलखंड में महोबा टॉप पर चल रहा है। प्रदेश में भी यह चौथे स्थान पर है। इसके बाद 13वें नंबर पर जालौन, 44वें पर झांसी, 45वें पर ललितपुर, 54वें पर बांदा और 59वें नंबर पर चित्रकूट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें