फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खुला एकीकृत डाक वितरण केंद्र, अब प्रधान डाकघर से सीधे पहुंचेगी आपके घर

Thu, 04 Sep 2025 12:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

प्रवर डाक अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पोस्टमैन बाइक से डाक डिलीवरी करेगा।
विज्ञापन
एकीकृत डाक वितरण केंद्र शुभारंभ पर कर्मचारीगण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक सेवाओं को और तेज एवं सुलभ बनाने के लिए डाक विभाग ने जिले में एकीकृत डाक वितरण केंद्र का शुभारंभ किया है। गुरूवार को प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने फीता काटकर इसकी शुरूआत की। इसके शुरू होने से जहां छह डाकघरों की डाक एक ही जगह से वितरित की जाएगी, तो वहीं ग्राहकों को भी अपनी डाक के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा।
विज्ञापन


कई बार गलत पिन कोड होने के कारण अधिकतर पोस्ट सिर्फ प्रधान डाकघर आते थे, जबकि उन पोस्ट को पते के अनुसार किसी अन्य डाकघर में भेजना होता था। इससे उनकी डाक इधर-उधर हो जाती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए एकीकृत डाक वितरण सेंटर की शुरूआत की गई है। डाक अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत प्रणाली आम जनता के लिए कई फायदे लेकर आएगी। लोगों को अब विभिन्न डाकघरों में जाकर अपनी डाक जमा करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे सीधे इस सेंटर पर आकर डाक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे बीच की अनावश्यक प्रक्रियाएं खत्म होंगी और डिलीवरी का समय भी घटेगा।

प्रवर डाक अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पोस्टमैन बाइक से डाक डिलीवरी करेगा। उसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से माइलेज दिया जाएगा। बताया कि इस एकीकृत सेंटर में प्रधान डाकघर, झांसी सिटी, सीपरी बाजार, भट्टागांव, 33वीं बटालियन पीएसी, मेडिकल कॉलेज की डाक ग्राहकों तक प्रधान डाकघर से ही भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राहक डाक बुक किसी भी पोस्ट ऑफिस से कर सकते हैं, लेकिन उनकी दूसरे शहरों से आने वाली डाक प्रधान डाकघर में ही पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें