शहर के जाने माने उद्योगपति प्रकाश बंसल (66) का शनिवार सुबह दुर्घटना में उद्योगपति प्रकाश बंसल की मौत हो गई। उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। वह परिवार के साथ एक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की खबर सुनते महारानी लक्ष्मी मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में शहर के लोग पहुंच गए।
प्रकाश बंसल अपने भाई राजेश बंसल उर्फ राजू (62) उनकी पत्नी नीरू (57) और दामाद अवध अग्रवाल (35) के साथ कार से कानपुर से झांसी आ रहे थे। वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता गए हुए थे। कोलकाता से फ्लाइट से कानपुर आए और कार से झांसी की ओर आ रहे थे। इसी दरमियान झांसी के पास कानपुर हाईवे पर ओवर ब्रिज के ऊपर उनकी कार का टायर फट गया।