फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनजानों पर ऐतबार...वर्चुअल रिश्तों में ढूंढ रहे प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेम-प्यार से किसी का भी दिल जीता जा सकता है। लेकिन प्यार भरी मीठी-मीठी बातें करने वाला जब अनजाना और वर्चुअल हो तो सचेत होना जरूरी है। ये वर्चुअल प्रेम कई लोगों की जिंदगी भी तबाह कर रहा है। मनोचिकित्सक बता रहे हैं कि उनके पास महीने में आठ-दस केस आ रहे हैं। इसमें फेसबुक और डेटिंग साइट्स पर वर्चुअल प्रेम से अंधे लगाव के चक्कर में कई लोग आत्महत्या की कोशिश भी कर रहे हैं। जिला अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिकाफा बता रही हैं कि वर्चुअल प्रेम (आभासी लगाव) लोगों पर इस कदर हावी हो रहा कि लोग सामने वाले व्यक्ति को जाने-पहचाने बिना ही उसके लिए दिवाने हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर मानसिक रोग आरोग्यशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. अमन किशोर बता रहे हैं कि वर्चुअल दुनिया में अपने लिए प्यार ढूंढने वाले भ्रम टूटने के बाद तनाव ग्रस्त होकर मनोचिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं।
केस-1
बीए की छात्रा ने जहर खा लिया
बीए की एक छात्रा फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए फेसबुक पर एक लड़के के संपर्क में आई। लड़का उसे बताता था कि वह सूरत में रहता है। वह कई-कई घंटे उसके साथ फोन पर बात करता था। वीडियो पर बतियाता था। लेकिन सामने आकर नहीं मिलता था। फिर भी चार-पांच महीने में ही लड़की उसके प्रेमपाश में ऐसा बंध गई कि उसे पिता की मौत के बाद मां की भी परवाह नहीं रही। उसने मां से कह दिया कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। मां ने उसे रोका कि जिसे जानती नहीं है उससे शादी कैसे हो सकती है तो लड़की ने जहर खा लिया। मां तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन

केस-2
स्वीडन की युवती के लिए जान देने को तैयार हो गया
आईआईटी की तैयारी कर रहा एक लड़का फेसबुक पर टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए स्वीडन की एक युवती के संपर्क में आया। युवती ने लड़के से व्हाट्सएप पर महीनों चैटिंग की। वह लड़का भूत और भविष्य को लेकर उससे बातें करता था। कुछ दिन बाद लड़का उसे अपनी पिछले जन्म की सोलमेट (जीवन साथी) कहने लगा। लड़का अपने माता-पिता के बैंक से पैसे निकालकर उसे फॉरेन करेंसी (विदेशी मुद्रा) में परिवर्तन करवाकर युवती को भेजने लगा। एक बार मां ने उसे पकड़ लिया। काउंसलिंग के दौरान लड़के ने मनोचिकित्सक को बताया कि वह लड़की उसकी जान भी मांगेगी, तो वह दे देगा।
---
केस-3
वर्चुअल प्रेम में बंध गई अधिकारी की पत्नी
एक अधिकारी की 42 साल की पत्नी फेसबुक के जरिए एक लड़के के संपर्क में आ गई। वह महिला अपनी सारी बातें युवक को बताती थी। महिला ने अपने स्टेटस के चलते बच्चों को भी पति के खिलाफ कर दिया। एक दिन पति ने उसे न्यूड फोटो शेयर करते देखा। उस लड़के ने भी अपने फोटो भेजे थे। इससे वह परेशान हो गए। उन्हें किसी ने बताया कि वह काउंसलर की मदद ले सकते हैं। वह काउंसलर के पास गए और सारी बात बताई। फिर जबरदस्ती महिला और बच्चों की भी काउंसलिंग हुई। शुरूआत में महिला काफी उग्र हुई लेकिन धीरे-धीरे उसे इस झूठे प्रेमजाल की कहानी समझ आ गई। सात-आठ महीने काउंसलिंग के बाद वह सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

इन बातों पर ध्यान जरूरी
-वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर जिंदगी क ी खुशी ढूंढने की बजाय परिवार को समय दें।
-किसी से भी अपने घर-परिवार और व्यक्तिगत बातें बिल्कुल शेयर न करें।
-किसी साइट्स पर अपनी फोटो, वीडियो न डालें, किसी को खुद पर हावी न होने दें।
-दोस्त बनाएं लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों की सीमा न लांघे, आप ब्लैकमेल हो सकते हैं।
-वर्चुअल दुनिया की चकाचौंध से प्रेरित न हों, ये छलावा आपके लिए जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें