फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए आयकर विभाग की टीम

Sat, 06 Aug 2022 12:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घनाराम ग्रुप और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शनिवार के  दिन भी लगातार जारी है। सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर में आयकर की जांच नहीं हो पाई थी लेकिन आज उनके घर का ताला तोड़कर इस जांच को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीमों ने झांसी के दस बिल्डरों के यहां छापा मारा था। इस दौरान एक टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर भी पहुंची थी। लेकिन, वे और उनके परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं मिला था। आईटी टीम 3 दिनों तक उनके लौटने का इंतजार करती रही थी। जब वे नहीं लौटे तो शनिवार की सुबह उनके घर का ताला तोड़ दिया गया। बता दें कि सीए को बिल्डरों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। उनके पास से बिल्डरों के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज आयकर के हाथ लग सकते हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की कड़ी में चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डरों का लेखा-जोखा सीए के पास मौजूद है। सीए की जांच से बिल्डरों से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग आयकर के हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अब आयकर विभाग ने अपने हेड क्वार्टर से सीए के घर का ताला तोड़कर अंदर जांच करने की स्वीकृति मांगी है। हालांकि, ये अब तक मिली नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि परमीशन मिलने के बाद शनिवार को सीए के घर का ताला तोड़कर टीम अंदर दाखिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें