फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दहेज हत्या में बांछित पति व सास-ससुर गिरफ्तार, मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई थी नवविवाहिता की मौत

Thu, 14 May 2026 10:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को दूसरी मंजिल से गिराकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को दूसरी मंजिल से गिराकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष ने 11 मई को ससुराल पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रहने वाले शुभम तिवारी की शादी गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर निवासी प्रकाश मिश्रा की बेटी प्रियंका की शादी 28 अप्रैल को हुई थी। प्रियंका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी के बाद से ही बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग कर पति शुभम, सास संगीता तिवारी व ससुर विवेक तिवारी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रकाश मिश्रा ने तहरीर दी थी कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मकान की दूसरी मंजिल से गिराकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें