फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर निगम की जमीन पर बन गए मकान, 24 पर दर्ज होगी प्राथमिकी, नवाबाद थाने में दी गई तहरीर

Sun, 11 Jan 2026 09:29 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि भू-माफिया ने कई जगहों पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है। अब सर्वे कराकर नगर निगम की ऐसी जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचवटी में नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर कई मकान बना लिए गए। शिकायत मिलने पर नगर निगम प्रशासन की ओर से जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। अब नगर निगम की ओर से 24 लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


झांसी खास में गाटा संख्या 1370 में नगर निगम की 20.95 एकड़ भूमि है। यह मिलजुमला रकबा है। नगर निगम प्रशासन के पास हाल ही में शिकायत पहुंची थी कि कुछ लोगों ने जमीन बेचकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा दे दिया है। अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी। राजस्व अभिलेखों के साथ मौके पर पड़ताल की तो पाया कि नगर निगम की काफी जमीन पर कब्जा हो चुका है। यहां तक कि मकान भी बन गए हैं। इसकी जानकारी मेयर और नगर आयुक्त को दी गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जमीन की क्रय/विक्रय से जुड़े 24 लोग चिह्नित किए गए हैं।


सर्वे हो रहा, भू-माफिया पर होगी कार्रवाई : मेयर
महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि भू-माफिया ने कई जगहों पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है। अब सर्वे कराकर नगर निगम की ऐसी जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां कब्जा हो चुका है। पंचवटी तो अभी शुरुआत है। आगे और बड़े स्तर पर कार्रवाई करवाई जाएगी। नगर निगम की एक-एक इंच जमीन कब्जामुक्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें