फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ग्राम सिमरा में हुई घोड़ा और बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, दीपक की बैलगाड़ी ने हासिल किया पहला स्थान

Tue, 30 Jun 2026 10:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 23 बैलगाड़ियों और 15 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र यादव अमरपुर एवं बैलगाड़ी दौड़ में दीपक यादव खोड़न ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
ग्राम सिमरा में होती बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम सिमरा में मंगलवार को बैलगाड़ी और घोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 23 बैलगाड़ियों और 15 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विलुप्त होती बैलगाड़ी दौड़ को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
विज्ञापन


घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र यादव अमरपुर ने पहला स्थान हासिल कर 51सौ रूपए का पुरुस्कार, चंदन सिंह लोधी उमरी कला ने दूसरा स्थान हासिल कर 31सौ रूपए का पुरुस्कार और काली पहलवान थोना ने तीसरा स्थान हासिल कर 21सौ रूपए का पुरुस्कार जीता।

बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में दीपक यादव खोड़न ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रूपए का पुरुस्कार, बंटी जाट ग्वालियर ने दूसरा स्थान हासिल कर 15 हजार रूपए का पुरुस्कार और संदीप पाल डोमागोर ने तीसरा स्थान 11 हजार रूपए का पुरुस्कार जीता। इस मौके पर राजकुमार यादव, बृजेंद्र पाठक, चैन सिंह यादव, गिरवर यादव, तुलसी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें