फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खोखले होते रिश्ते...संगिनी के चरित्र पर संदेह, सीसीटीवी से नजर, 22 वर्ष पहले की थी लव मैरिज, मांगी मौत

Mon, 01 Sep 2025 09:33 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बच्चों के जन्म के बाद भी पति उस पर शक करने लगा और घर के अंदर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पति के लिए 22 साल पहले अपना घर बार छोड़कर प्रेम विवाह किया था। इतना ही नहीं पति उम्र में 14 साल बड़ा था, फिर भी जीवन साथी के रूप में से चुना। लेकिन वह अब चरित्र पर संदेह करने लगा है। इतना ही नहीं नजर रखने के लिए घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बाहर से निकलना बंद करा दिया। जब इस बात की सच्चाई समाने आई तो पत्नी ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी श्वेता भीलवार ने महानिदेशक लेखा परीक्षा की ग्वालियर शाखा में तैनात ऑडिट अफसर पति से परेशान होकर मुख्यमंत्री से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में श्वेता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 साल पहले पति ने उसे बहला फुसलाकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था। पति उससे उम्र में करीब 14 साल बड़ा है।

शादी केे कुछ साल बाद से उसे परेशान करने लगा। बच्चों के जन्म के बाद भी पति उस पर शक करता है। घर के अंदर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। मायके भी जाने नहीं देता। भाई के मदद करने पर उसे भी धमका रहा है। पति की उन्होंने महिला थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने समझौता करा दिया। अब भी पति लगातार परेशान कर रहा है। उसने पति पर हत्या कर दिए जाने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें