फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जनपद के 1260 स्थानों पर होगा होलिका दहन, जगह-जगह पुलिस ने की पैदल गश्त, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Mon, 02 Mar 2026 08:18 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
ड्राेन से नजर रखेगी पुलिस। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जनपद के कुल 1260 स्थानों पर होलिका दहन होगा। महानगर में 694 स्थानों पर होलिका जलेगी। होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन


अमरीका-इजराइल एवं ईरान के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास तौर से निगरानी रख रही है। पुलिस ने करीब दस हजार से अधिक सोशल मीडिया खातों को भी चिन्हित करके उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि 1260 स्थानों पर होलिका दहन कराया जाएगा। किसी नई परंपरा को इजाजत नहीं दी गई है। थाना वार होलिका दहन स्थलों की सूची बनाई गई है। महानगर में संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वरिष्ठ अफसर क्षेत्रवार निगरानी कर तैयारियों का जायजा लेंगे। रविवार को भी नवाबाद, सीपरी बाजार, कोतवाली इलाके में पुलिस बल ने पैदल गश्त करके जायजा लिया।


होली को शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी होगी। क्यूआरटी टीमें भी लगाई गई हैं। अफवाह फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर पुलिस निगरानी रख रही है। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें