फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी हॉकी प्रीमियर लीग अक्तूबर में

Thu, 27 Jul 2017 12:12 AM IST
amarujala
विज्ञापन
sport jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर झांसी हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन अक्टूबर में होगा, जिसक ी मंजूरी जिला हॉकी संघ ने खेल निदेशालय से ली है। लीग में पुरुषों की पांच व महिलाओं की तीन टीमें हिस्सा लेंगी। तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ तैयार होने के बाद बुंदेलखंड से हॉकी के शानदार प्लेयर निकले, इसी कोशिश के तहत जिला हाकी संघ ने झांसी हॉकी प्रीमियर लीग की योजना बनाई और स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर खिलाने की खेल निदेशक से मंजूरी ले ली। संघ के सचिव एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खंडकर के मुताबिक हाल ही में खेल निदेशक ने खेल पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिला स्तर पर होने वाली हॉकी प्रतियोगिताओं क ो वह खेल मैदान नि:शुल्क दे। उनके अनुसार लीग के सभी मुकाबले स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे। इसमें जनपद के सभी हॉकी प्लेयरों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और लड़कियों की 3 व लड़कों की पांच टीमें बनेगी, जो आपस में खेलेगी। उन्होंने बताया कि संघ हाकी में खिलाड़ियाें के लिए पंजीकरण अभियान चलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें