फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 11 साल बाद अक्तूबर में हुई सबसे ज्यादा बारिश, 83.52 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई रिकॉर्ड, फिर बारिश के आसार

Sun, 02 Nov 2025 06:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम में बदलाव देखने का मौका मिलेगा। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक बुंदेलखंड में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान जिले में 15 से 20 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है।
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 साल बाद इस बार जनपद में अक्तूबर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। पिछले महीने 83.52 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। जबकि इससे पहले 2013 में 148.58 मिलीमीटर पानी गिरा था। अब मौसम विभाग ने चार से छह नवंबर तक फिर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


इस साल अक्तूबर में 10 दिन कभी तेज तो कभी हल्का पानी गिरा। सबसे ज्यादा 149.7 मिलीमीटर बारिश झांसी सदर तहसील में हुई। जबकि पिछले महीने सबसे कम 39.3 मिलीमीटर पानी मोंठ तहसील में गिरा। इसी तरह, मऊरानीपुर तहसील में 87.5, टहरौली में 70.7 और गरौठा तहसील में 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई। पांचों तहसीलों को मिलाकर जनपद की औसत बारिश 83.52 मिलीमीटर दर्ज हुई।
वहीं, 2013 से अब तक के आंकड़े देखें तो चार बार ऐसा मौका आया जब एक भी बूंद पानी अक्तूबर में नहीं गिरा। जबकि, दो बार मामूली वर्षा हुई। इस बार बारिश ज्यादा होने का मुख्य कारण मोंथा चक्रवाती तूफान भी माना जा रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद ही अक्तूबर में काफी पानी गिरा।
विज्ञापन



पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम में बदलाव देखने का मौका मिलेगा। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक बुंदेलखंड में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान जिले में 15 से 20 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें