अलवर शाखा की यूनिट संख्या-219 बबीना स्थित फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के बाद आरएच सेक्टर लौट रही थी। इसी दौरान खैलार के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
हादसे के समय ट्रक में सहायक चालक की सीट पर बैठे गाजीपुर के सराय इलाके के निवासी नायब सूबेदार हरिकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
दो घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप और सेना के ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अलवर यूनिट के सूबेदार प्रदीप सिंह राणा की तहरीर पर बबीना थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर सेना को सौंप दिया गया है।
दसे में पिकअप में लदी कई मुर्गियों की भी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे पिंजरे टूटकर सड़क पर बिखर गए। इससे कई मुर्गियां दबकर मर गईं, जबकि कुछ इधर-उधर भाग निकलीं। हादसे के बाद सड़क पर मुर्गियां और पिंजरे बिखरे होने से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।