नदी में शव खोजते स्थानीय लोग और गोताखाेर
- फोटो : संवाद
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें कुडार नदी के पानी में डूबने हाईस्कूल में अध्ययनरत 15 वर्षीय छात्र नैतिक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : संवाद
लहचूरा थाना अंतर्गत ग्राम धायपुरा में रहने वाले अखिलेश गुप्ता का पुत्र नैतिक गुप्ता गांव के पास से निकली कुडार नदी पर बने हुए रिपटे पर नहाने गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह गहराई में चला गया और पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के उसे डूबता हुआ देखकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक अखलेश सिंह, तहसीलदार, लेखपाल व गोताखोर मौके पर पहुंचे गए। बताया गया कि लगभग 3 घंटे की खोजबीन के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकाला लिया गया।
हादसे के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद
वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में ग्राम प्रधान मुकेश का कहना है कि नदी के पीछे चेकडैम है जिससे रिपटा पर पानी भर जाता है। यह सार्वजनिक रास्ता है। प्रशासन को कई बार सूचना दी गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और आज बड़ा हादसा हो गया है।