फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फिर गर्मी पकड़ने लगी रफ्तार, पांच दिन बाद पारा 40 डिग्री के पार, अगले हफ्ते आसमान से बरसेगी आग

Sun, 10 May 2026 01:52 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो गया है। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। पांच दिन बाद फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले हफ्ते दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आसमान से आग बरसेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। आंधी-बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई थी और ये सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ था। ऐसे में 24 घंटे में ही दिन के तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। चटक धूप खिली होने से लोगों के पसीने छूट गए। ऐसे में आम दिनों की तुलना में दोपहर में बाजारों और मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब मैदानी इलाकों से गर्म हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो गया है। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों में ये रहा तापमान
चार मई को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम 25.0
पांच मई को अधिकतम 35.0 व न्यूनतम 22.0
छह मई को अधिकतम 36.9 व न्यूनतम 20.9
सात मई को अधिकतम 34.8 व न्यूनतम 23.4
आठ मई को अधिकतम 38.1 व न्यूनतम 20.7
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें