फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गर्मी में तनाव व चिंता से बढ़े सिरदर्द व माइग्रेन के रोगी, ओपीडी में आ रहे 50 फीसदी से ज्यादा

Mon, 20 Apr 2026 11:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अचानक तेज सिरदर्द अथवा माइग्रेन के साथ बुखार, थकान, हाथ-पैर में सुन्नता आती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह दिमाग में गंभीर समस्या के लक्षण हैं।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में सिर दर्द, माइग्रेन और तीव्र सिर दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इन रोगियों के बढ़ने की वजह तनाव व चिंता ही नहीं बल्कि गर्मी का मौसम भी है। यही वजह है कि ओपीडी में आने वाले रोगियों में 50 फीसदी से ज्यादा यही समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. अरविंद कनकने ने बताया कि गर्मी में सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। यदि किसी को तनाव और अधिक चिंता रहती है तो यह समस्या जल्द लौट आती है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सिरदर्द व माइग्रेन खतरनाक नहीं होता है। कभी-कभी लंबे समय तक रहने से परेशानी बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए लोगों को चाहिए कि धूप, शोर-शराबा, मानसिक तनाव, चिंता कतई न करें। भूखा न रहें और सफर करने से बचें। लोगों को चाहिए कि दिनचर्या में बदलाव करें। हल्का व्यायाम और योग करें। यदि अचानक तेज सिरदर्द अथवा माइग्रेन के साथ बुखार, थकान, हाथ-पैर में सुन्नता आती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह दिमाग में गंभीर समस्या के लक्षण हैं।

यह अंतर है सिरदर्द व माइग्रेन में
सामान्य सिरदर्द में सिर में जकड़न या हल्का दबाव होता है। यह सिर के दोनों तरफ होता है। माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है। इसमें मतली, उबकाई आदि होती है। प्रकाश या ध्वनि के प्रति अधिक संवेदनशीलता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें