फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सक्रिय बदमाशों पर जीआरपी का शिकंजा, पिछले तीन साल के गैंगस्टरों की खंगाली जा रही कुंडली

Tue, 23 Sep 2025 09:34 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दीपावली पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को लेकर जीआरपी ने अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों को लेकर एक बार फिर जीआरपी ने सक्रिय चोर गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंगस्टर अपराधियों की मॉनीटरिंग के लिए जीआरपी अनुभाग के सभी थानाध्यक्ष व थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए है कि पिछले तीन वर्षों में पंजीकृत गैंगस्टर अपराधियों की कुंडली खंगालते हुए सक्रिय पाए जाने पर कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल अनुभाग में ललितपुर जीआरपी ने दो गैंगस्टर कार्रवाई की है। दीपावली पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को लेकर जीआरपी ने अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसको लेकर पिछले तीन साल में अनुभाग में दर्ज हुए गैंगस्टर मामलों में अपराधियों की सक्रियता को लेकर अनुभाग के सभी थानाध्यक्षों एवं थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए है कि वह गैंगस्टर को लेकर की गई कार्रवाई के बाद अब उक्त अपराधियों की गतिविधियां क्या है? सक्रिय रूप से अपराध में शामिल है, तो तत्काल ऐसे अपराधियों की धर-पकड़कर कार्रवाई करें। साथ ही उक्त गैंगस्टर अपराधी वर्तमान में कहां है और क्या कर रहे हैं, इसकी मॉनीटरिंग करें। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की मॉनीटरिंग कराई जाती है। थानों में अपराधियों के डोजियार तैयार कराए गए है। जिससे वारदात के बाद यात्री उसकी पहचान कर सके।


पिछले तीन साल में इन थानों में हुई गैंगस्टर कार्रवाई


पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साल 2025 में जीआरपी अनुभाग के ललितपुर थाने में गैंगस्टर के 02 मामले, साल 2024 में ललितपुर व मानिकपुर जीआरपी में 01-01 मामले, साल 2023 में झांसी एवं मानिकपुर जीआरपी में 02-02 मामले दर्ज किए गए थे। हर साल उक्त गैंगस्टर अपराधियों की मॉनीटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें