फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीआरपी ने 3.206 किलो गांजा के साथ पकड़ा तस्कर, आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी

Thu, 16 Jul 2026 10:53 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणजीत धनगर निवासी ग्राम चांदाखेड़ी, थाना भाऊगढ़, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) बताया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी ने एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.206 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी व क्यूआरटी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान बुधवार प्लेटफार्म नंबर एक और सात पर दिल्ली छोर स्थित ई-केबिन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.206 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणजीत धनगर निवासी ग्राम चांदाखेड़ी, थाना भाऊगढ़, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) बताया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें