फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी को मिला 12 हजार होर्स पावर का इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मधेपुरा प्लांट से आया 12 हजार होर्स पावर का रेल इंजन झांसी रेल मंडल को मिल गया है। मंगलवार को नए इंजन से भीमसेन से पारीछा तक 5200 टन की मालगाड़ी को सफलतापूर्वक चलाया गया। वर्तमान में अधिकांश इंजन छह हजार होर्स पावर के हैं। इस इंजन की मदद से अब चढ़ाई वाले इलाकों में मालगाड़ी को खींचने में दो इंजन नहीं लगाने होंगे। डीआरएम संदीप माथुर ने इंजन का निरीक्षण किया। भारत सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम के तहत एलस्टम कंपनी ने 12000 हार्स पावर के विद्युत लोको डब्लू एजी -12 बी का निर्माण किया। इस लोको को झांसी ट्रिप शेड में लाकर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट मैकेनिक स्टाफ एवं मुख्य लोको निरीक्षकों के प्रशिक्षण के लिए खड़ा किया गया है। लोको में दोनों कैब वातानुकूलित है। कैब में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कार्य के दौरान गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी एवं वॉयस रिकॉर्डर माइक्रोफोन लगाया है। लोको में रेल गार्ड की जगह स्टोन थ्रोअर का प्रावधान किया गया है जो कि रास्ते में यदि रेलवे लाईन पर कोई बड़ा पत्थर या अवरोध पाया जाता है तो स्टोन थ्रोअर उसको रेलवे लाईन से दूर फेंककर इंजन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाएगा। इस लोको की क्षमता अधिक होने से मानसून के मौसम में बिना बैंकर के हैवी लोड को सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। ये भी हैं विशेषताएं इस इंजन को अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकता है। यह इंजन सामान्य इंजनों से दोगुना है। इसमें दो यूनिटें जुड़ी रहतीं हैं। इस लोको की कुल लंबाई 39 मीटर है। इस इंजन का निर्माण मधेपुरा बिहार के मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में किया गया है। आरडीएसओ के विभिन्न मंडलों पर उक्त लोको का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें