फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: एक बाइक पर चार सवार, ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत और तीन की हालत नाजुक

Mon, 20 Jun 2022 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रक्सा थाना इलाके में ही एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। रक्सा के डोंगरी गांव निवासी मोहर सिंह, फूलचंद्र , गणेश तथा बरुआसागर निवासी संजू एक बाइक पर सवार होकर मूंगफली का बीज खरीदने के लिए झांसी आ रहे थे। मोहर सिंह (35) बाइक चला रहा था। सिजवाहा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में फूलचंद्र (25) की मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी ट्रक चालक की जानकारी नहीं हो सकी है, पुलिस उसका पता लगाने में लगी हुई है। वहीं मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें