फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मुठभेड़ में होटल मैनेजर के अपहरण में दंपति समेत चार गिरफ्तार, 30 हजार की फिरौती लेकर छोड़ा था

Thu, 21 May 2026 10:07 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महिला ने ग्राहक बनकर भरत को गाड़ी खराब होने के बहाने से बुलाया और अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया था।  30 हजार रुपया भेजने के बाद बदमाश भरत को नंदनपुरा के आगे नहर के पास छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अपहरण के आरोपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल मैनेजर का अपरहण कर फिरौती लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने बृृहस्पतिवार मुठभेड के दौरान महिला सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अपहृत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। अपहरणकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने भगवंतपुरा से करगुवां जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली। जहां पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने चारों पकड़कर उसके पास से दो तमंचे,कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की गई कार व चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


महिला ने ग्राहक बनकर फोन से बुलाया
शहर कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ला निवासी किशन श्रीवास ने बताया कि उसका बेटा भरत श्रीवास (27) कचहरी चौराहा स्थित विकास होटल में मैनेजर है। 19 मई को बेटा होटल में बैठा था। दोपहर में एक युवती का कॉल आया और बताया कि वो होटल की ग्राहक हैं। गाड़ी खराब हो गई, इसलिए लेने के लिए नंदनपुरा नहर पर आ जाओ। बेटा बाइक उठाकर नहर पर पहुंच गया। वहां युवती कार लेकर खड़ी थी। पास में पहुंचते ही कार से 3 युवक उतरे और बेटे को जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांध दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। यहां से बदमाश उसे मध्य प्रदेश के निवाड़ी और टीकमगढ़ के जंगलों में ले गए। किशनलाल श्रीवास ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही अनजान युवक ने बताया कि उसने भरत का अपहरण कर लिया और भरत से बात भी कराई। पहले बदमाशों 50 हजार रुपए, फिर 32 हजार की फिरौती मांगने लगे। इधर किशनलाल ने पूरा मामला नवाबाद पुलिस को बताया। सूचना पाकर पुलिए एक्टिव हो गई, लेकिन अपहरणकर्ता द्वारा बार-बार नंबर बंद करने से पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। 30 हजार में सौदा पक्का होने पर उन्होंने ऑन लाइन रुपया भेजने के बाद बदमाश भरत को नंदनपुरा के आगे नहर के पास छोड़कर भाग गए। भरत के लौटने पर पुलिस ने सुरागरशी तेज कर दी।

मुठभेड़ में दबोचा
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार सूचना पाकर पुलिस ने भगवंतपुरा से करगुवांजी वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर ली। बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर निवाड़ी के कंचनपुरा मोहल्ला निवासी रोहिणी सूतकार, उसके पति रोहित पुरोहित , बृजेंद्र दुबे और निवाड़ी के नई बस्ती निवासी रितिक अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें