फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चार शातिर चोर, करीब एक माह पहले की थी चाेरी की वारदात

Wed, 01 Oct 2025 10:03 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार आधी रात के बाद बड़ागांव के गांधीनगर के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार चोर पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों को चोरी के मामले में तलाश रही थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गये आरोपी - फोटो : स्वंय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार आधी रात के बाद बड़ागांव के गांधीनगर के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार चोर पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों को चोरी के मामले में तलाश रही थी। बुधवार रात उनके यहां मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पांव में गोली लगी। उनके पास से चोरी हुए जेवरात एवं नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले पारीक्षा में एक मकान से नगदी समेत सामान चोरी हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टांकोरी पहुंची तभी गांधीनगर की तरफ से दो बाइक पर सवार चार लोग आते हुये दिखाई दिये। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भागते हुये फायरिंग करने लगे जवाबी फायरिंग में तीन लोग घायल हुये हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उपचार के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पकड़े गये आरोपी एमपी के भिण्ड जिला के राजपाल, सोनू, दीपक बदकारिया व बालकिशन बदकारिया बताये गये हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें