फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: निवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से चार लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

Wed, 22 Jun 2022 01:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के कुड़ार गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में जारी है।
विज्ञापन


ग्राम कुड़ार से रोजाना मजदूरी झांसी के गुरसराय में स्थित एक क्रेशर पर काम करने जाते हैं। मंगलवार की रात पिकअप मजदूरों को छोड़ने के लिए उनके गांव कुड़ार जा रही थी, जिसमें 14 लोग सवार थे। गांव से कुछ दूर पहले पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गई। गांव के महेंद्र नामदेव (38), हरिराम (34), राजेंद्र रजक (23), भज्जू (45), अरविंद (29) और दीपक (25) गाड़ी के नीचे दब गए। 

राजेंद्र और भज्जू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महेंद्र और हरिराम की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें