रिटायर्ड सब रजिस्टार करीब 12:00 बजे स्कूटी से परिसर के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए और पहिए के नीचे दब गए।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) को रौंद डाला। हादसे में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कर में चार पुलिसकर्मी सवार थे जो घटना के तुरंत बाद उसमें से उतरकर भाग निकले। पुलिस ने कर को कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति सब रजिस्टार मनीराम वर्मा शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे स्कूटी से परिसर के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए। उनकी स्कूटी थार के नीचे फंस गई और वह पहिए के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी गार्डों और अन्य लोगों ने किसी तरह थार को हटाया और घायल मनीराम वर्मा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थार कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में उस समय होमगार्ड की परीक्षा चल रही थी। वहीं से पुलिसकर्मी थार लेकर निकले थे। परिसर में तेज गति से वाहन चला रहे थे। नवाबाद पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि प्रत्यक्षदशियों के बताए विवरण के मुताबिक तलाश की जा रही है। कार मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।