फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीने में दर्द होने से वन दरोगा की मौत, गुरसराय में थे तैनात, चार दिन पहले हुई थी पदोन्नति

Fri, 13 Feb 2026 07:22 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कैलाश नारायण शुक्ला पुत्र अवध बिहारी एरच में परिवार संग रहते थे। वह जालौन जिले के मोहल्ला गणेशनगर के मूल निवासी थे। चार दिन पहले ही वह पदोन्नति पाकर सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बने थे।
विज्ञापन
कैलाश नारायण शुक्ला, फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसराय में तैनात 50 वर्षीय वन दरोगा के सीने में दर्द होने से मौत हो गई। वह चार दिन पहले ही पदोन्नति पाकर सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बने थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन



जालौन जिले के मोहल्ला गणेशनगर के मूल निवासी कैलाश नारायण शुक्ला पुत्र अवध बिहारी एरच में परिवार संग रहते थे। कैलाश नारायण वन विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर गुरसराय में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले कैलाश का प्रमोशन हुआ था और वह उपनिरीक्षक बने थे। परिजन काफी खुश थे।

बीते रोज कैलाश को अचानक सीने में दर्द होने लगा तो उन्होंने गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया और एरच आ गए। जहां परिजनों ने हालत गंभीर देखकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए और भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को कैलाश नारायण की मौत हो गई। वन दरोगा की मौत से परिजनों में मातम छा गया। उनकी एक बेटी बिट्टो एवं पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें