फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहली बार महिला टीम के बीच होगा क्रिकेट मैच, झांसी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की तरफ से की गई पहल

Fri, 06 Mar 2026 11:30 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पहली बार 25 महिला खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने के बाद दो टीमें बनाई गई हैं। अब इनके बीच आज शुक्रवार को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : symbolic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला क्रिकेटरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेडीसीए (झांसी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन) की तरफ से नई महिला टीमें बनाई गई हैं। पहली बार 25 महिला खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने के बाद दो टीमें बनाई गई हैं। अब इनके बीच आज शुक्रवार को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय महिला विश्वकप जीतने के बाद से महिलाओं में भी क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ी है। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने महिला टीम बनाने के लिए आवेदन मांगे। 25 महिला खिलाड़ियों ने आवेदन किए। इसके बाद जेडीसीए रेड और ब्लू टीम बनाई गई। रानी लक्ष्मीबाई महिला क्रिकेट कप आज शुक्रवार को डीएसए क्रिकेट मैदान पर होगा। सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि पहले मात्र चार-पांच महिला क्रिकेटरों के सामने आने के कारण टीम का गठन नहीं हो पाता था लेकिन महिला विश्वकप जीतने के बाद काफी संख्या में महिलाओं ने क्रिकेट खेलने में रुचि दिखाई और दो टीमों का गठन किया जा सका। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के मैचों में मौका देकर उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें