खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा दूध, लड्डू से लेकर बिरयानी के नमूने लिए और प्रयोगशाला भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा दूध, लड्डू से लेकर बिरयानी के नमूने लिए और प्रयोगशाला भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने बरुआसागर में एक मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर तत्काल नोटिस जारी किया गया। बूंदी के लड्डू, मावा, दूध और मीठी चटनी के नमूने एकत्र किए। इसके अलावा इलाइट चौराहा से जीवनशाह मार्ग पर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां भी गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। बिरयानी और मीठी चटनी के नमूने एकत्र किए गए। प्रतिष्ठानों पर डोम-24 से उबलते तेलों की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
बंगरा में फूड सेफ्टी लैब वैन के जरिये प्रचार-प्रसार करते हुए खाद्य कारोबारियों और आमजन को खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक किया गया। कटे-फटे फल, सब्जी न बेचने के लिए ठेले वालों को जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि सभी खाद्य व्यवसायियों को खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस दौरान सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।