फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के पहले सांसद को मिले ज्ञानपीठ पुरस्कार, सामाजिक संगठनों ने उठाई मांग

Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
ज्ञानपीठ की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी के प्रथम सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य पंडित रघुनाथ विनायक धुलेकर की जयंती समाज सेवी व राजनीतिक संगठनों ने मनाया।

विज्ञापन


उनकी प्रतिमा और चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि धुलेकर जी हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्हें सरकार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करें।

श्री सिद्धेश्वर मंदिर में मौजूद झांसी के प्रथम सांसद की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नगर विधायक रवि शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, धर्माचार्य हरीओम पाठक, निरंजन विनायक धुलेकर, रवीश त्रिपाठी, रविंद्र शर्मा, शेखर धुलेकर, हरीशंकर चतुर्वेदी, गोकुल दुबे आदि ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


इधर मानिक चौक स्थित धुलेकर वाचनालय में राष्ट्र सेवा मंडल के सदस्यों ने धुलेकर जयंती मनाई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। इसके बाद साहित्यकार जानकी शरण वर्मा ने कहा कि झांसी में आचार्य धुलेकर जी ने क ई संस्थाओं को स्थापित किया था।
विज्ञापन


वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति और संविधान सभा के सदस्य भी रहे। इस अवसर पर मनमोहन मनु, अरविंद वशिष्ठ, राम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. नीति शास्त्री, प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें